*बचेली बिग ब्रेकिंग: डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के ‘हिटलर’ जैसे रवैये से त्रस्त शिक्षकों का हंगामा, पढ़ाई ठप, धरने के दौरान शिक्षिका बेहोश*
दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के प्राचार्य के कथित ‘हिटलर’ जैसे व्यवहार से नाराज शिक्षकों ने पढ़ाई पूरी तरह बंद कर स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिक्षकों की नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है, जिन्होंने प्राचार्य के रवैये और कार्यशैली के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब धरने में शामिल एक शिक्षिका अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि प्राचार्य का तानाशाही रवैया और अनुचित व्यवहार उनके लिए असहनीय हो गया है, जिसके चलते उन्होंने यह कड़ा कदम उठाया।
इस घटना से स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे छात्रों का भविष्य भी प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर रोष देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।
यह घटना बचेली में चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इस मामले पर स्कूल प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से भी कदम उठाए जा रहे हैं।
