*दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर से जगरगुंडा जाने वाले मार्ग को भारी बारिश और पहाड़ी मलवे के कारण प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर से जगरगुंडा जाने वाले मार्ग को भारी बारिश और पहाड़ी मलवे के कारण प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है।*

बड़े बचेली क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुजूर, तहसीलदार महेश कश्यप और अरनपुर थाना प्रभारी ने मंगलवार को संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर पहाड़ी मलवा सड़क पर आ गया है तथा मिट्टी धसने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

बाढ़ आपदा अधिकारियों द्वारा किए गए इस निरीक्षण के बाद सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जब तक बारिश नहीं रुकती और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक इस रास्ते का इस्तेमाल न करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारी वर्षा के कारण कई जगहों पर सड़क की स्थिति अत्यंत खतरनाक हो गई है। मार्ग फिर से कब खोला जाएगा, यह बारिश रुकने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही तय किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles