*05 अगस्त को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*05 अगस्त को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन*

*जनवरी 2026 से लंबित देय 2% डी० आर०(महंगाई राहत) एरियर सहित भुगतान की मांग*

 27 जुलाई 2026

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय आह्वान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला – दन्तेवाड़ा द्वारा राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से लंबित देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डी०आर०) का एरियर सहित भुगतान आदेश जारी कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष रूप कुमार झाड़ी, सचिव मोहम्मद कासिम एवं कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र मंडल ने बताया कि *”प्रथम चरण में 05 अगस्त 2026 (बुधवार)”* को जिला मुख्यालय में अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात *”द्वितीय चरण में 19 अगस्त 2026 (बुधवार)”* को संभागीय मुख्यालय में संभागीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संभाग आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि *भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ* के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच सहमति लेने-देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अब महासंघ की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ शासन से *जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत डी० आर० (महंगाई राहत)* का आदेश एरियर सहित जारी कराना है, ताकि राज्य के सभी पेंशनरों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि दोनों कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं संगठनात्मक गरिमा के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन अथवा नारेबाजी नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के उपरांत उसकी पावती प्राप्त की जाएगी तथा स्थानीय समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समाचार-विज्ञप्ति प्रेषित की जाएगी।

*रूप कुमार झाड़ी, मोहम्मद कासिम, सुभाषचंद्र मंडल, जी. डी. बैरागी, श्रीमती रेणु राव, राजेन्द्र यादव, राम कुमार महंती जोहन ठाकुर, शीतल राम मरकाम ने जिले के समस्त पेंशनरों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पेंशनरों की एकजुटता ही उनकी मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।*

रूप कुमार झाड़ी

अध्यक्ष

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ

जिला – दन्तेवाड़ा

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles