*ब्रेकिंग बिग ब्रेकिंग*
*किरंदुल में NMDC के M B साइडिंग पर हादसा – मजदूर पानी के गड्ढे में डूबा, अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी; मौत की आशंका*
किरंदुल (छत्तीसगढ़), 18 सितंबर 2025: किरंदुल के NMDC ke M B साइडिंग क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां काम कर रहे एक मजदूर के पानी से भरे गड्ढे में डूबने की घटना सामने आई है। स्थानीय अनुसार, हादसा ‘पेरूमल साइड ठेकेदार ‘ स्थान पर हुआ, जहां पानी का गड्ढा होने के कारण मजदूर डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही सहकर्मियों ने लगभग 15 से 20 मिनट के बाद मजदूर को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल, मजदूर की हालत स्पस्ट नहीं है, और प्राथमिक उपचार के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मौत हुई है या नहीं।
मजदूर बारसूल क्षेत्र के ग्राम पुराणतराई का अनिल कश्यप बताया जा रहा है

