*किरंदुल चुनाव विवाद: 12 गायब वोटों ने उजागर की पारदर्शिता की कमी, व्यापारियों में आक्रोश, चुनाव या चुनाव के नाम पे खेला*
दंतेवाड़ा, 16 सितंबर 2025: किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ के ताजा चुनाव में ओम सोनी पैनल की जीत तो हो गई, लेकिन 12 वोटों का रहस्यमयी गायब होना पूरे मामले को संदिग्ध बना रहा है। चुनाव में कुल 419 वोट डाले गए, लेकिन गिनती के बाद केवल 378 वोटों का हिसाब मिला—247 ओम सोनी को, 125 जेडी पैनल को और 6 निरस्त। कुल मतदाताओं की संख्या 390 होने के बावजूद इन 12 वोटों का कोई सुराग नहीं, जिससे जेडी पैनल के समर्थकों में गुस्सा भड़क गया है।
एक स्थानीय व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “यह साफ छेड़छाड़ का मामला लगता है। हमारे पैनल के वोटों के साथ खिलवाड़ हुआ है।” संचालन समिति का व्हाट्सएप पर अस्पष्ट जवाब—”शिकायत करें”—ने आग में घी डाल दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे छोटे संघों में भी ईवीएम या बैलेट पेपर सिस्टम की पारदर्शिता जरूरी है, ताकि विवाद न हों।
जेडी पैनल अब इस मुद्दे को भुनाने की रणनीति बना रहा है। वे कहते हैं कि अगर 12 वोट गिनती मे कम है तो कहीं ना कहीं बड़ा खेला हुआ है वरना नतीजा उनके पक्ष के होते, और परिणाम बदल सकता था। किरंदुल के व्यापारी समुदाय में यह चर्चा का विषय बन गया है, और कई लोग चुनाव संचालन समिति से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। क्या यह विवाद नया चुनाव करवाएगा? आने वाले दिनों में इसका खुलासा होगा।
