*किरंदुल मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर ऐतिहासिक सहमति, दिवाली के बाद चौपाटी में व्यवस्थित बाजार लगेगा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर ऐतिहासिक सहमति, दिवाली के बाद चौपाटी में व्यवस्थित बाजार लगेगा*

किरंदुल (दंतेवाड़ा)। किरंदुल मुख्य बाजार में टीना सेड अवैध अतिक्रमण मामले में नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका मुख्य अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष व दोनों व्यापारी संघों और सड़क पर कब्जाधारियों के बीच आपसी सहमति बन गई है। सभी पक्षों ने दिवाली के त्योहार के बाद अतिक्रमण मुक्त कर चौपाटी में बाजार लगाने पर सहमति जताई है। लॉटरी पद्धति से 24 जगहों का आवंटन भी कर दिया गया है।

व्यापारियों ने दिवाली के त्योहार को देखते हुए लिखित आश्वासन दिया है कि जैसे ही दिवाली का त्योहार समाप्त होगा, वे आदिवासियों की जगह और सड़क को खाली कर चौपाटी में दुकानें लगा लेंगे।

किरंदुल में यह पहली बार है जब नगरपालिका और अतिक्रमणकारियों के बीच आपसी सहमति बनी है। इससे किरंदुल बाजार व्यवस्थित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद बाजार के अंदर की स्थिति में सुधार आएगा। आपातकालीन स्थिति में वाहनों के आने-जाने में सुविधा होगी और आम नागरिक आसानी से बाजार के अंदर तक आ-जा सकेंगे।

यह सहमति किरंदुल मुख्य बाजार को व्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*

Buzz4 Ai

Read More Articles