किरंदुल में मिले 6-7-2025 अज्ञात व्यक्ति का शव: पहचान नहीं होने पर पुलिस ने किया अंतिम संस्कार व कोई पहचानता हो तो किरंदुल पुलिस थाने से तुरंत संपर्क करें।
किरंदुल (दंतेवाड़ा जिला): वार्ड नंबर 8 के मटन मार्केट के समीप नाले में 6-7-2025 को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की अब तक किसी भी तरह से पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी संभावित प्रयासों के बाद शव को अंतिम संस्कार कर दिया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव मिलने के बाद किरंदुल पुलिस ने इसे नाले से निकालकर अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया था। शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई और आसपास के लोगों से पहचान कराने की अपील की गई थी, लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया या कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
किरंदुल पुलिस थाना प्रभारी ने पुनः अपील की है कि यदि किसी को इस मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, जैसे उसका नाम, निवास स्थान, परिवार या कोई अन्य विवरण, तो वह तुरंत किरंदुल पुलिस थाने में संपर्क कर सूचना प्रदान करें। पुलिस मामले की जांच जारी रखेगी और किसी भी नई जानकारी पर कार्रवाई करेगी।
अपील:
यदि आप इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं या उसके बारे में कोई जानकारी रखते हैं, तो कृपया किरंदुल पुलिस थाने से तुरंत संपर्क करें। आपकी सूचना महत्वपूर्ण हो सकती है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में समय पर जानकारी मिलने से परिवार को न्याय और सुकून मिल सकता है।

