*दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर शारदीय नवरात्रि पर्व (22-09-2025 से 01-10-2025) के लिए यातायात व्यवस्था*
दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी के शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान, 22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक, सुचारू और व्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा निम्नलिखित ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि आम जनता, श्रद्धालुओं, और मीडिया को कोई असुविधा न हो। यह व्यवस्था दंतेवाड़ा शहर और वहां आने-जाने वाले वाहनों के लिए लागू होगी।
शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था
जगदलपुर/बीजापुर/गीदम की ओर से माँ दंतेश्वरी दर्शन हेतु आने वाले वीआईपी/मीडिया/आम जनता:
गीदम हारम चौक से होकर कारली, गायत्री मंदिर चौक से बायीं ओर होते हुए होटल देवभोग के बाजू में मेला ग्राउंड में अपनी दोपहिया और चारपहिया वाहनों को पार्क करना होगा।
सुकमा/नकुलनार/किरंदुल/बचेली/फरसपाल की ओर से माँ दंतेश्वरी दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालु/वीआईपी/मीडिया:
बांगाबाड़ी, बायपास चौक से आगे आकर SBI चौक से दाहिनी ओर कटेकल्याण रोड पर आगे जाकर RTO चौक से बायीं ओर जिला अस्पताल के सामने हाई स्कूल मैदान में निर्मित पार्किंग स्थल पर नियमानुसार वाहन पार्क करें। इसके बाद, श्रद्धालु 300 मीटर पैदल चलकर माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु पहुँच सकते हैं।
कटेकल्याण की ओर से आने वाले सभी वाहन:
RTO चौक के पास से दाहिनी ओर घूमकर जिला अस्पताल के सामने हाई स्कूल मैदान में निर्मित पार्किंग स्थल पर पार्क करें।
दंतेवाड़ा शहर के विभिन्न वार्डों के निवासी/वीआईपी/मीडिया:
माँ दंतेश्वरी मंदिर से दाहिनी ओर के वार्डों के निवासी: बस स्टैंड से होकर या SBI चौक से होकर जिला अस्पताल के सामने हाई स्कूल मैदान में निर्मित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करें।
गायत्री मंदिर से कारली तक के वार्डों के निवासी: गायत्री मंदिर चौक से बायीं ओर होकर देवभोग होटल के पीछे मेला ग्राउंड में निर्मित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करें।
यात्री बसों के लिए परिवर्तित मार्ग
जगदलपुर से दंतेवाड़ा, सुकमा, बचेली, किरंदुल की ओर आने वाली यात्री बसें:
22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चितालंका से कलेक्ट्रेट रेलवे फाटक होते हुए बड़ी पुलिस गायत्री चौक से जिला अस्पताल रोड, RTO चौक से दाहिनी ओर बस स्टैंड आएँगी। यात्रियों को उतारने/चढ़ाने के बाद उसी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर वापस जाएँगी।
सुकमा, बचेली, किरंदुल की ओर से आने वाली यात्री बसें:
रावण डेंग, SBI चौक से होकर बस स्टैंड आएँगी। यात्रियों को उतारने/चढ़ाने के बाद उसी मार्ग से SBI चौक से बायीं ओर RTO चौक, जिला अस्पताल होते हुए गायत्री चौक से दाहिनी ओर चितालंका बायपास से मुख्य मार्ग पर आकर अपने गंतव्य की ओर जाएँगी।
सुकमा/नकुलनार/किरंदुल/बचेली/फरसपाल से जगदलपुर जाने वाले सभी बड़े मालवाहक वाहन/ट्रेलर/अन्य वाहन:
22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक रावण डेंग से जेल बाड़ी होते हुए फरसपाल, कोडसेली से दाहिनी ओर नकुलनार से गीदम होते हुए जगदलपुर जाएँगे।
इसी तरह, जगदलपुर से आने वाले सभी बड़े मालवाहक वाहन गीदम से नकुलनार, मेट्टागुडा रोड में जाकर आगे कोडसेली से बायीं ओर फरसपाल, जेल बाड़ी, रावण डेंग से अपने गंतव्य की ओर जाएँगे।
BTOA (बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन), किरंदुल, बचेली से चलने वाले सभी मालवाहक वाहन/ट्रक:
22 सितंबर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा और जगदलपुर से पैदल दर्शन करने आते हैं, जिसके कारण दंतेवाड़ा शहर और जगदलपुर तक के रास्तों में भीड़ रहती है। अतः श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों को दंतेवाड़ा शहर में प्रवेश न करने और यातायात प्रबंधन में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
प्रहलाद कुमाफ साहू ट्रैफिक थाना/दंतेवाड़ा/मार्च 2025
इस यातायात व्यवस्था का पालन कर सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
