*एक दिवसीय सेवा पखवाड़ा मंडल कार्यशाला कार्यक्रम किरंदुल भाजपा मंडल में संपन्न किया गया।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*एक दिवसीय सेवा पखवाड़ा मंडल कार्यशाला कार्यक्रम किरंदुल भाजपा मंडल में संपन्न किया गया।*

*दिनांक 11 सितंबर 2025, दिन गुरुवार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाए जाने के आवाहन के तहत, भाजपा किरंदुल मंडल द्वारा एक दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

*कार्यशाला का शुभारंभ स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गान से हुई।*

*मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर समस्त अतिथिगण एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल किरंदुल द्वारा सभी मंचासीन अतिथिगण, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।*

*कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रवक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सम्माननीय श्री संतोष गुप्ता जी व सम्माननीय जिला महा मंत्री श्री सत्यजीत चौहान जी उपस्थित रहें।*

*सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री सत्यजीत चौहान जी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं संयोजकों की सूची का विस्तार से उल्लेख किया।*

*मुख्य प्रवक्ता श्री संतोष गुप्ता जी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों को सफल बनाने, संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं सेवा पखवाड़े को जन–जन तक पहुँचाने का मार्गदर्शन दिया।*

*नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला अध्यक्ष सम्माननीय श्री संतोष गुप्ता जी का स्वागत किया।*

*मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी तथा मंडल महामंत्री श्री मोहित धवन ने क्रमशः जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री श्री सत्यजीत चौहान जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।*

*निवर्तमान मंडल महामंत्री श्री संजीव दास ने आभार प्रदर्शन किया और मुख्य प्रवक्ता की अनुमति से कार्यशाला समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।*

*कार्यशाला में उपस्थित गणमान्य एवं कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी जी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह जी,मंडल महामंत्री – श्री विक्रम नाहक जी, श्री मोहित धवन जी,मंडल उपाध्यक्ष – श्रीमती शालिनी कर्मा जी, श्री सदानंद साहू जी, श्री निमाई पाल जी, श्रीमती मीणा मंडावी जी,मंडल मंत्री–श्री बनमाली हरिजन जी, श्री सागर साहा जी, श्रीमती यशोदा चुन्नम जी,मंडल कोषाध्यक्ष श्री बी. उद्देश्य जी,जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मपाल मिश्रा जी,जिला मंत्री श्रीमती अनीता वर्मा जी,निवर्तमान जिला मंत्री श्रीमती भावना सक्सेना जी,कोड़ेनार उपसरपंच श्री तपन दास जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अतुल सिंह जी, श्री अमरीक सिंह जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह जी,पार्षदगण – श्री राजकुमार सोनी जी, श्री अनिल मरकाम जी, श्रीमती बी. रूपा रानी जी, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर जी, श्रीमती देवकी ठाकुर जी, श्री थॉमस बाबू दुर्गम जी,निवर्तमान मंडल महामंत्री श्री दिन ठाकुर जी,वरिष्ठ भाजपा नेत्रियाँ श्रीमती छाया गुप्ता जी,श्रीमती नैना देवी जी, श्रीमती प्रीति शंकरन जी, सुश्री एम. सिंधु जी,श्री राजेंद्र चौहान जी,श्री शेख मुर्शीद जी, श्री मंजू छालीवाल जी,श्री सुनील गुप्ता जी, श्री जितेंद्र गुप्ता जी,श्री सुखदेव पोयाम जी, श्री मणि नायर जी, श्री सुजीत सोनकर जी, श्री सतेंद्र गुप्ता जी, श्री आनंद चुन्नम जी, ज्योत्सना स्वाइन जी, श्रीमती राजेश्वरी बेहरा जी, श्रीमती कमला साहू जी, अंजली शर्मा जी,श्रीमती बबीता गिरी जी,श्रीमती अनुक्कमा जी,छोटी यादव जी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।*

*अंत में किरंदुल भाजपा मंडल ने समस्त अतिथिगण एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles