*छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी,रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट 40-50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।*
श्री अखिलेश तिवारी संवादाता की खास
रिपोर्ट।
रायपुर छत्तीसगढ़ के बंगाल की खाड़ी से सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से
छत्तीसगढ़ में बारिश का
दौर लगातार जारी है।
प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों
से मौसम में बदलाव देखने
को मिल रहा है।
गुरुवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई।
जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई।
बारिश के कारण तापमान
में गिरावट आने से लोगों
को गर्मी और उमस से
राहत मिली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार,25 सितंबर को भी प्रदेश में
बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों
पर भारी से अत्यधिक भारी
बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज
हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण ओडिशा के
ऊपर बना डीप डिप्रेशन उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था।
24 सितंबर की शाम यह दक्षिण ओडिशा और उससे लगे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश
के ऊपर केंद्रित था और जगदलपुर से करीब 100 किलोमीटर पूर्व तथा रायपुर
से करीब 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के
अन्य हिस्सों में भी बारिश
की गतिविधियां बनी रहने
की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में भी 25 सितंबर को सामान्यत बादल छाए रहने तथा बारिश या
गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
IMD के रायपुर-लालपुर केंद्र के अनुसार 24 सितंबर को
12 मिलीमीटर बारिश दर्ज
की गई।
जबकि 25 सितंबर को न्यूनतम तापमान करीब
24 डिग्री और अधिकतम
तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की
रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।
ऐसे में लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों,पेड़ों
और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
💐tyh

