बस्तर सांसद के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ हड़ताल बीएमएस ने जताया आभार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बस्तर सांसद के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ हड़ताल बीएमएस ने जताया आभार*

किरंदुल. एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरंदुल काम्प्लेक्स में एल-1 एवं एल-2 संवर्ग की भर्ती परीक्षा में विलम्ब किये जाने के कारण दंतेवाड़ा युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले बचेली एवं किरंदुल परियोजनाओं में चल रहा आंदोलन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप और दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के बचेली दौरे के उपरांत आंदोलनकारी बेरोजगार युवाओं से चर्चा एवं इस महीने के अंत में एनएमडीसी मुख्यालय एवं नई दिल्ली जाकर केंद्रीय इस्पात मंत्री से भर्ती परीक्षा आयोजन कराने हेतु सार्थक चर्चा कर इस समस्या का निदान करने का आश्वासन दिए जाने के बाद युवाओं द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई है। इस आंदोलन से एनएमडीसी की बचेली परियोजना में विगत 4 दिवस एवं किरंदुल परियोजना में एक दिवस उत्पादन प्रभावित हुआ। बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए किये गए इस सकारात्मक पहल हेतु भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव एवं सचिव राजेंद्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष दानेश्वर जोशी, बसंत जांगड़े, विराट अवस्थी, लक्ष्मीनाथ पोयाम, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, लिषांश सिँह, धर्मेंद्र सिन्हा द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*