छत्तीसगढ़ के पामगढ़
क्षेत्र के डुडगा (पामगढ़)
में हर्षोल्लास के साथ
संपन्न हुआ
अखिलेश तिवारी की खास रिपोर्टर
रायपुर छत्तीसगढ़ के पामगढ़ जिला क्षेत्र मे समारोह,सरयू
प्रसाद पुरे जी ने फीता काटकर दी शुभकामनाएं
पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत डूडगा में राजेंद्र
कुमार पुरे के निवास पर नवनिर्मित आवास में गृह
प्रवेश का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर परिवार के अमृतलाल पुरे (पुत्र राजेंद्र
कुमार पुरे,पुत्र रघुराज पुरे) के नए घर में प्रवेश को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश
अध्यक्ष श्री सरयू प्रसाद पुरे जी,और जिला अध्यक्ष श्री
अखिलेश तिवारी (छ.ग) से
विशेष रूप से उपस्थित हुए।
उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री सरयू प्रसाद पुरे
ने अपने कर-कमलों से
फीता काटकर नवनिर्मित गृह का औपचारिक उद्घाटन
किया और परिवार को उनके
नए आशियाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपना खुद का घर होना
हर परिवार का सपना होता है।
और अमृतलाल पुरे व उनके परिजनों की यह सफलता
मेहनत और लगन का परिणाम है।
गृह प्रवेश के इस पावन अवसर पर परिवार के सदस्यों,इष्ट-मित्रों और
ग्राम पंचायत डूडगा के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी ने मिष्ठान्न ग्रहण किया और अमृतलाल पुरे एवं उनके
पूरे परिवार को उज्ज्वल भविष्य,सुख-समृद्धि
और उत्तम स्वास्थ्य
की शुभकामनाएं दीं।

