*बीजापुर: दुकान के सामने शराब पीने से मना करने पर दुकानदार व किरायेदार महिलाओं से मारपीट, FIR दर्ज*
बीजापुर। बीते रात दुकान के सामने बैठकर शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों द्वारा दुकानदार और किरायेदार महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पीड़ित की जानकारी के अनुसार, कुछ भाजपा कार्यकर्ता दुकान के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। दुकान के किरायेदार और दुकान मालिक ने उन्हें मना किया तथा समझाइश दी। इससे नाराज होकर शराब पी रहे लोगों ने किरायेदार महिलाओं और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और मामले में आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।
पुलिस की ओर से अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

