*किरंदुल मुक्तिधाम में साफ-सफाई व बॉउंड्री वॉल, मंदिर पार्क और बैठक व्यवस्था के लिए भूमि पूजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल मुक्तिधाम में साफ-सफाई व बॉउंड्री वॉल, मंदिर पार्क और बैठक व्यवस्था के लिए भूमि पूजन*

किरंदुल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद किरंदुल के मुख्य अधिकारी की अगुवाई में कोडेनार पंचायत क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 39.575 लाख रुपये की लागत से बॉउंड्री वॉल, मंदिर पार्क तथा बैठक व्यवस्था के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया गया।

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल दौरे पर आए थे। ऑक्सीजन पार्क के उद्घाटन के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि किरंदुल मुक्तिधाम को जल्द ही सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। इस घोषणा के बाद राशि स्वीकृत हुई और आज भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत कोडेनार के सरपंच व उप सरपंच, किरंदुल के भाजपा कार्यकर्ता तथा भाजपा किरंदुल मंडल अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुक्तिधाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles