*किरंदुल के बीआईओपी स्कूल के छात्र रविंद्र कुमार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, कला उत्सव में मिली बड़ी सफलता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल के बीआईओपी स्कूल के छात्र रविंद्र कुमार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, कला उत्सव में मिली बड़ी सफलता*

रायपुर/किरंदुल, 8 नवंबर 2025: भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में छत्तीसगढ़ के किरंदुल स्थित बीआईओपी सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र मास्टर रविंद्र कुमार (कक्षा 11वीं) ने दृश्य कला (एकल द्वि-आयामी) श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हासिल कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि जिला स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो स्कूल और पूरे किरंदुल लौह नगरी के लिए गर्व की बात है।

कला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, पोषित करना और शिक्षा में कला के महत्व को बढ़ावा देना है। इस क्रम में जिला स्तर पर बीआईओपी सी से स्कूल, किरंदुल के 15 मेधावी विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया था। राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक रायपुर के शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में हुआ। यहां से रविंद्र कुमार ने अपनी कला से सबको प्रभावित कर राष्ट्रीय स्तर का टिकट हासिल किया।

इस सफलता का श्रेय स्कूल के ड्राइंग शिक्षक श्री कांता राम को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में रविंद्र ने जिला, राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर पर चमके। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील दुबे ने छात्रों व शिक्षकों को निरंतर सही दिशा-निर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाया। प्राचार्य ने चयनित छात्र रविंद्र कुमार और शिक्षक श्री कांता राम को हार्दिक बधाई दी और कहा, “यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के साथ-साथ पूरे किरंदुल के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।”

यह चयन न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कला शिक्षा की मजबूती को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्तर पर किरंदुल का नाम रोशन करने वाले रविंद्र को शुभकामनाएं!

Leave a Comment

और पढ़ें

*किरंदुल (दंतेवाड़ा): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।*

Read More Articles

*किरंदुल (दंतेवाड़ा): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया।*