*किरंदुल: पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में 12वीं के छात्र की आत्महत्या, फांसी लगाकर की खुदकुशी*
किरंदुल के पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में रविवार/सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच 12वीं कक्षा के छात्र कृष्णा मरकाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र छात्रावास में निवासरत था।
सूचना मिलते ही छात्रावास प्रशासन और अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची किरंदुल पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर किरंदुल परियोजना अस्पताल मरचूरी मे रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि छात्र ने किसी मानसिक तनाव या व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया हो सकता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरचूरी मे रखा है आगे की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले छात्र की उम्र करीब 17-18 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
अभी तक की जानकारी:
छात्र का नाम: कृष्णा मरकाम
कक्षा: 12वीं
स्थान: पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, किरंदुल
समय: रात 1 से 2 बजे के बीच
तरीका: फांसी लगाकर आत्महत्या
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

