*किरंदुल में जनसेवा की मिसाल: बारिश में भीगते हुए विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह और पार्षद साजी ने बस स्टैंड को व्यवस्था कराया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में जनसेवा की मिसाल: बारिश में भीगते हुए विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह और पार्षद साजी ने बस स्टैंड को व्यवस्था कराया*

किरंदुल (बस्तर) | लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह और वार्ड नंबर 13 के पार्षद साजी ने जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए बारिश की बौछारों को भी दरकिनार कर वार्ड क्रमांक 10 में बस खड़े होने की व्यवस्थित जगह बनवा दी है। उनकी इस तत्परता और समर्पण की हर तरफ सराहना हो रही है।

पहले इस जगह पर मिट्टी होने के कारण बसों को खड़ा करना बेहद मुश्किल हो गया था। परिणामस्वरूप बस ड्राइवरों को मुख्य मार्ग पर ही बसें खड़ी करनी पड़ रही थीं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शैलेंद्र सिंह और पार्षद साजी ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल डलवाकर बस पार्किंग की व्यवस्था की।

बारिश में भीगते हुए उन्होंने यह कार्य करवाया, जो उनकी जनसेवा भावना और समर्पण को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने  नागरिकों की इस बुनियादी समस्या का समाधान कर दिया।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय बस ड्राइवरों और क्षेत्रवासियों ने इस कार्य की भरपूर प्रशंसा की है। एक बस ड्राइवर ने कहा, “बारिश में भी साहब लोग खुद मौजूद रहे और काम करवाया। अब बसें व्यवस्थित तरीके से खड़ी हो रही हैं, न मुख्य सड़क जाम होती है, न ही हमें परेशानी होती है।”

विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने कहा, “जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तुरंत समाधान करना हमारा कर्तव्य है। बारिश हो या कोई अन्य परिस्थिति, जनसुविधा से ऊपर कुछ नहीं।”

पार्षद साजी ने भी जोर देते हुए कहा, “वार्डवासियों की सुविधा के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं। यह बस स्टैंड का कार्य भी उसी का हिस्सा है।”

इस कार्य को देखते हुए स्थानीय जनता इन दोनों जनप्रतिनिधियों की तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर सभी जनप्रतिनिधि इसी लगन और तत्परता से काम करें तो विकास कार्यों में तेजी आएगी।

शैलेंद्र सिंह और पार्षद साजी की यह पहल वाकई काबिले तारीफ है। ऐसी जनसेवा भावना को सलाम!

किरंदुल के वार्ड 10 के नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इन दोनों जनप्रतिनिधियों का यही समर्पण और तत्परता बना रहेगा।

जनहित में कार्य करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों की मिसाल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*