*कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन दंतेवाड़ा में यादव समाज द्वारा संपन्न*
दंतेवाड़ा: यादव समाज ने कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। जिला यादव समाज दंतेवाड़ा के अध्यक्ष बुल्लू यादव की अगुवाई में मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण, मेंढका डोबरा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चैतराम अटामी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी, भगवान श्रीकृष्ण और राधा मैया के चित्रों की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यादव समाज ने शोभायात्रा और महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो नगर भ्रमण करते हुए डकनी नदी के तट पर पहुंची। वहां संरक्षित भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का अनावरण और पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर यादव समाज और अन्य मूल समाजों के प्रमुखों ने भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
युवाओं ने उत्साह के साथ गीदम से दंतेवाड़ा तक भव्य बाइक रैली निकाली, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में शक्ति प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बस्तरिया नृत्य ने समा बांधा। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, स्वामी विशुद्धानंद महाराज (शिवानंद आश्रम, गुमरगुंडा), छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम वेट्टी, कार्यकारी अध्यक्ष कामो कुंजाम, धुरवा समाज अध्यक्ष जयराम कश्यप, कलार समाज अध्यक्ष जयसवाल नागेश, बंजारा समाज के नंदलाल राठौर, यादव समाज बस्तर संभाग के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश यादव, धाकड़ समाज के शैलेंद्र ठाकुर, महादेव ठाकुर, बस्तर संभाग सहकार भारती संयोजक किशोर साहू, और प्रमोद अटामी शामिल थे।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। समापन पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया। आयोजन में यादव समाज के प्रमुख कार्यकर्ता रामचरण यादव, सार्तिक यादव, जयप्रकाश यादव, मनीराम यादव, बैसाखूराम यादव, हरिराम यादव, घसियाराम यादव, रघुनाथ यादव, रमेश यादव, रामेश्वर यादव, चंद्रनाथ यादव, उमेश यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, लक्ष्मी नाथ यादव, धनेश्वर यादव, श्याम लाल यादव, अमेश यादव, चरण यादव, सुखमन यादव, सोहन यादव, बृजलाल यादव, संजय यादव, और अशोक यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक उत्साह का प्रतीक रहा, जिसमें सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को व्यक्त किया।
