*किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

*NMDC परियोजना प्रमुख रविंद्र नारायण ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ*

किरंदुल, 10 अगस्त 2026। किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (KCWA) का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम मंगल भवन, मिलेनियम पार्क फुटबॉल ग्राउंड, किरंदुल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एनएमडीसी परियोजना प्रमुख रविंद्र नारायण उपस्थित रहे। उन्होंने एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर किरंदुल कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबलू सिद्दीकी एवं सचिव बिप्लब मलिक ने मुख्य अतिथि रविंद्र नारायण का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष बबलू तिवारी, उपाध्यक्ष मंगल कुंजाम एवं अमलेन्दु चक्रवती, सचिव बिप्लब मलिक, सहसचिव सुजीत पिल्लई एवं अमृत टंडन तथा कार्यालय सचिव तपन दास सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने तथा आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ एसोसिएशन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles