*किरंदुल-बचेली में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर एक्शन: पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ने ट्रक ओनर्स एसोसिएशन को कड़ा पत्र लिखा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल-बचेली में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर एक्शन: पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ने ट्रक ओनर्स एसोसिएशन को कड़ा पत्र लिखा*

 

किरंदुल (दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा): शहर की सड़कों पर ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। इस समस्या को लेकर किरंदुल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन किरंदुल को कड़ा पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ट्रकों को किरंदुल और बचेली शहर से बाहर पार्किंग कराया जाए।

पत्र में साफ कहा गया है कि एसोसिएशन से जुड़े ट्रक मालिक अपनी ट्रकों को किरंदुल और बचेली शहर में डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क किनारे खड़ा कर रहे हैं। इससे शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है।

पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी थाना प्रभारी किरंदुल व बचेली के माध्यम से ट्रक मालिकों को शहर से बाहर पार्किंग करने की समझाइश दी गई थी। नहीं मानने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कई वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद ट्रक यूनियन द्वारा शहर से बाहर पार्किंग कराने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए।

पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारियों को याद दिलाया गया है कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन कराने और ट्रकों को शहर से बाहर खड़ा कराने की पहली जिम्मेदारी उनकी है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किरंदुल और बचेली शहर में सड़क के दोनों किनारे ट्रकों को खड़ा न कराया जाए। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी ट्रक मालिकों और बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की होगी।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के इस पत्र के बाद शहरवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। अब देखना यह है कि ट्रक एसोसिएशन इस निर्देश पर कितनी जल्दी अमल करती है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles