*किरंदुल में मूसलाधार बारिश से जलभराव, एनएमडीसी लोडिंग प्लांट का पानी मार्ग को ख़तरनाक स्थिति मे बदला*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में मूसलाधार बारिश से जलभराव, एनएमडीसी लोडिंग प्लांट का पानी मार्ग को ख़तरनाक स्थिति मे बदला*

दंतेवाड़ा। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र को अस्त-व्यस्त कर दिया है। किरंदुल नगरपालिका क्षेत्र में बारिश आते ही लोगों की नींद उड़ जाती है। पिछले दो वर्षों से वार्ड क्रमांक 8 और 6 सबसे ज्यादा परेशानी में रहे हैं, जहां एनएमडीसी द्वारा निर्माणधीन ओवरब्रिज की पिलरों के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है।

एनएमडीसी सेंट्रल स्टोर के सामने स्थित वर्षों पुराना पैदल मार्ग, जहां से रोजाना स्कूली बच्चे, आसपास के ग्रामीण और किरंदुल नगर के हजारों लोग आवागमन करते हैं, अंदर धंस जाने से बड़ी दुर्घटना का कारण बन गया है। सूचना मिलते ही नगरपालिका मुख्य अधिकारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण किया। खतरे को देखते हुए उन्होंने मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है।

आसपास तलाश करने पर पता चला कि एनएमडीसी किरंदुल लोडिंग प्लांट के आसपास जमा पानी रेलवे ट्रैक पर भरा हुआ है। यही पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। एनएमडीसी ने इस पानी की निकासी के लिए छोटा सा नाला खोदने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम साबित हुई। पानी जिस रास्ते से निकल रहा है, वह संभवतः कोई पुराना नाला रहा होगा, जो अब धंसने लगा है और मार्ग को बेहद खतरनाक बना रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। प्रशासन और एनएमडीसी से तत्काल प्रभावी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की जा रही है, ताकि जनजीवन प्रभावित न हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles