*किरंदुल व्यापारियों का झगड़ा अब राजनीतिक रंग में, 50 से 70 व्यापारी बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामेंगे*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल व्यापारियों का झगड़ा अब राजनीतिक रंग में, 50 से 70 व्यापारी बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामेंगे*

किरंदुल।

किरंदुल में चल रहा व्यापारियों के बीच का विवाद अब राजनीतिक मोड़ लेता नजर आ रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाजार क्षेत्र के करीब 50 से 70 व्यापारी और बीजेपी कार्यकर्ता अब कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के ही वरिष्ठ जिला स्तर के नेताओं पर संगठन को दो हिस्सों में बांटने और तोड़फोड़ की राजनीति करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब पार्टी के बड़े नेता ही एकता को खत्म कर, भाईचारे में दरार डाल रहे हैं, तो ऐसे नेताओं के नेतृत्व में काम करना संभव नहीं है।

एक व्यापारी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “हम वर्षों से एक परिवार और एक संगठन की तरह साथ काम कर रहे थे, लेकिन बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अपने निजी स्वार्थ के लिए हमें दो गुटों में बांट दिया। अब ऐसे माहौल में हम उनके साथ नहीं रह सकते।”

जानकारी यह भी सामने आई है कि यह सभी व्यापारी और बीजेपी कार्यकर्ता कल शनिवार को एक साथ कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले हैं। इस कदम को किरंदुल की राजनीति और व्यापारी संगठन दोनों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है और आने वाले चुनावों पर इसके गहरे असर की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles