*सीजी संविधान न्यूज प्रभावः एनएमडीसी किरंदुल ने जनहित में खोला बैलाडीला का रास्ता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सीजी संविधान न्यूज प्रभावः एनएमडीसी किरंदुल ने जनहित में खोला बैलाडीला का रास्ता*

दंतेवाड़ा। सीजी संविधान न्यूज में चली खबर का सकारात्मक असर सामने आया है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बैलाडीला की खूबसूरत पहाड़ियों और खदान क्षेत्रों में आमजन व पर्यटकों के प्रवेश पर पिछले वर्षों की पाबंदी की शिकायतों के बाद एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने जनहित को प्राथमिकता दी है।

12 सितंबर 2026 को एनएमडीसी बैलाडीला आयरन ओर माइंस, किरंदुल कॉम्प्लेक्स के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) किरंदुल को पत्र लिखकर 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है। पत्र में साफ लिखा गया है कि खदान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है और इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी लोगों की भारी संख्या एकत्रित होती है। इसलिए किरंदुल नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कृपा करें।

यह पत्र इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस बार एनएमडीसी प्रबंधन ने सुरक्षा का हवाला देकर पूर्ण पाबंदी लगाने के बजाय आम लोगों और पर्यटकों के लिए पहाड़ी रास्ते और खूबसूरत नजारों के अवलोकन की अनुमति दी है। पिछले वर्षों में सुरक्षा और बारिश का कारण बताकर प्रवेश बंद कर दिया जाता था, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले पर्यटक निराश होते थे और स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होता था।

सीजी संविधान न्यूज में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने जनभावना और स्थानीय हितों का ध्यान रखते हुए सकारात्मक कदम उठाया है। अब 17 सितंबर को बैलाडीला की वादियों, खदानों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय होटल, लॉज, टैक्सी और छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है।

पत्र की प्रति पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और थाना प्रभारी किरंदुल को भी दी गई है, ताकि भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

यह फैसला दिखाता है कि मीडिया की जिम्मेदार खबर और जनहित की आवाज का असर प्रशासनिक व परियोजना स्तर पर पड़ सकता है। अब 17 सितंबर को बैलाडीला फिर से पर्यटकों के लिए खुला रहेगा और विश्वकर्मा पूजा के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा भी लोगों को याद रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

*इस बार क्या होगा – ग्रहण या जनहित? 9 सितंबर 2026 तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सवाल यह है कि 17 सितम्बर विस्वकर्मा पूजा पर एनएमडीसी इस बार फिर सुरक्षा का हवाला देकर सौंदर्य दर्शन पर पाबंदी लगाएगा या नियंत्रित अनुमति देकर जनहित और स्थानीय अर्थव्यवस्था का ध्यान रखेगा।*

Buzz4 Ai

Read More Articles