*छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, किरंदुल द्वारा पोरा तिहार धूमधाम से मनाया गया*
किरंदुल। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा एवं कृषि संस्कृति से जुड़े पोरा तिहार का आयोजन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, किरंदुल द्वारा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक श्री नागेश्वर नंदलाल उपस्थित रहे। साथ ही थाना प्रभारी किरंदुल श्री संजय यादव, सब इंस्पेक्टर श्री हेमशंकर गुलेन्द्र, संस्था के अध्यक्ष श्री लोकनाथ चुरेंद्र, उपाध्यक्ष श्री बी.एल. तारम, एवं कार्यालय सचिव श्री डागेंन्द्र वर्मा ,कोषाध्यक्ष गुहाराम देवांगन चिमेश,योगेश,कचरु बैगा,महिला पदाधिकारी गायत्री साहू,ईश्वरी वर्मा, सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पोरा तिहार की पारंपरिक महत्ता एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को याद करते हुए सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों ने पोरा तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक उल्लास का सुंदर वातावरण बना रहा।
अंत में संस्था के अध्यक्ष श्री लोकनाथ चुरेंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि, अतिथियों, महिलाओं, बच्चों, गणमान्य नागरिकों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, किरंदुल
जिला दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)



