किरंदुल जगमगाया, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का रविवार को किरंदुल दौरा
किरंदुल (दंतेवाड़ा), नगर दिवाली की तरह जगमगाते हुए तैयार है। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए पूरा नगरपालिका क्षेत्र साफ-सुथरा, आकर्षक रोशनी और तिरंगे रंगों से सजाया गया है। मुख्य मार्ग ‘गौरव पथ’ तिरंगे की रौशनी से जगमगा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
करोड़ों रुपये की घोषणाएँ
भूमिपूजन एवं विकास कार्यों का शिलान्यास
ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन
साहू समाज के कार्यक्रम में उपस्थिति एवं संबोधन
नगरपालिका किरंदुल द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। गलियाँ चमक रही हैं, सड़कें साफ हैं और पूरा शहर उत्सव के माहौल में डूबा हुआ है।
अरुण साव के इस दौरे को किरंदुलवासी बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “ऐसे बड़े नेताओं और अधिकारियों के नियमित आगमन से विकास कार्य तेज गति से होते हैं और शहर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण भी बना रहता है।” उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हर छह महीने में एनएमडीसी के सीएमडी या छत्तीसगढ़ शासन के बड़े मंत्रियों का किरंदुल आगमन हो, तो शहर हमेशा इसी तरह चमकता रहेगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के इस दौरे से किरंदुल के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिक उत्साहित हैं और बड़े उत्साह के साथ उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं।
यह दौरा न सिर्फ विकास योजनाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि किरंदुल को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और पर्यटन मानचित्र पर और चमकदार बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
#किरंदुल_जगमगाया #अरुण_साव_दौरा #दंतेवाड़ा_विकास

