*संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान, डॉक्टरेट उपाधि एवं सम्मान मिलने पर हर्ष*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान, डॉक्टरेट उपाधि एवं सम्मान मिलने पर हर्ष*

किरंदुल/दंतेवाड़ा।

संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ, जिला दंतेवाड़ा के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि संघ के दो सम्माननीय सदस्यों श्री संतोष शर्मा एवं श्री राजेश कुमार मिश्रा का चयन प्रतिष्ठित डॉक्टरेट उपाधि के लिए किया गया है। आगामी 13 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में दोनों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें आधिकारिक निमंत्रण पत्र भी प्राप्त हो चुका है।

यह उपलब्धि न केवल दोनों व्यक्तित्वों के लिए बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले, किरंदुल क्षेत्र तथा पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए गर्व का विषय है। श्री संतोष शर्मा एवं श्री राजेश कुमार मिश्रा वर्षों से समाज सेवा, जनजागरूकता एवं पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।

इसी क्रम में संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के अन्य सदस्यों संघ के सचिव श्री दिलीप सींग, सदस्य श्री शेख आज़ाद, श्री सुखदेव पोयाम, सुश्री रिया झाड़ी एवं श्री संतोष शर्मा को भी पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों, समाज के प्रति समर्पण तथा जनहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इन सम्माननों से संघ की कार्यशैली, समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उसके योगदान को नई पहचान मिली है।

संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री किशोर कुमार रामटेके ने सभी सम्मानित सदस्यों एवं डॉक्टरेट उपाधि के लिए चयनित व्यक्तित्वों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धियाँ पूरे संघ के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संघ के सदस्य निरंतर समाज, पत्रकारिता एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आ रहा है।

श्री रामटेके ने सभी सम्मानित सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी समाज सेवा, पत्रकारिता और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए दंतेवाड़ा जिले, किरंदुल नगर तथा छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में गौरवान्वित करते रहेंगे।

संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ, जिला दंतेवाड़ा की ओर से सभी सम्मानित सदस्यों एवं डॉक्टरेट उपाधि के लिए चयनित श्री संतोष शर्मा एवं श्री राजेश कुमार मिश्रा को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles