*पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिलीप सींग सम्मानित “भारत गौरव एक्सीलेंस अवार्ड 2026” मिलने पर पत्रकार संघ में हर्ष का माहौल*
किरंदुल। समाजहित एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को सशक्त रूप से सामने लाने वाले संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के सचिव श्री दिलीप सींग को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “भारत गौरव एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के प्राप्त होने पर पत्रकार जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
श्री दिलीप सींग को यह सम्मान निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जिम्मेदार मीडिया कार्यों के लिए प्रदान किया गया। लंबे समय से वे क्षेत्र की समस्याओं, आम जनता की आवाज, सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े विषयों को निरंतर प्रमुखता से समाचारों के माध्यम से प्रशासन और समाज तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और ऐसे समय में जब निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, तब समाज और जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। श्री दिलीप सींग ने अपने पत्रकारिता कार्यों के माध्यम से कई सामाजिक विषयों, स्थानीय समस्याओं तथा आम नागरिकों की परेशानियों को सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री किशोर कुमार रामटेके ने श्री दिलीप सींग को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे पत्रकार समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दायित्व केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और जनता की आवाज बनना भी है। श्री दिलीप सींग ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से पत्रकारिता क्षेत्र में एक सकारात्मक पहचान बनाई है।
संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, इसके बावजूद समाजहित में कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान मिलना प्रेरणादायक है। इससे युवा पत्रकारों को भी निष्पक्ष एवं जनहित पत्रकारिता करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर संविधान की कलम पत्रकार कल्याण संघ के सभी सदस्यों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने श्री दिलीप सींग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।
संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दिलीप सींग भविष्य में भी पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित, जनजागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

