*बीजापुर : महापरिनिर्वाण दिवस पर सर्व समाज ने बाबा साहेब को किया स्मरण, संभाग आयुक्त भी परिवार सहित पहुंचे*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बीजापुर : महापरिनिर्वाण दिवस पर सर्व समाज ने बाबा साहेब को किया स्मरण, संभाग आयुक्त भी परिवार सहित पहुंचे*

बीजापुर, 6 दिसंबर 2025। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला मुख्यालय बीजापुर सहित पूरे जिले में श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी रहा। संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे अपने परिवार के साथ नया बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला मुख्यालय में सर्व समाज के सैकड़ों लोग एकत्र हुए और प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलित, पिछड़े, आदिवासी एवं महिलाओं के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी। उनका दिया संदेश – “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण गोटा, सर्व आदिवासी समाज के सचिव कमलेश पैकरा, उपाध्यक्ष पाकलू तेलम, प्रधान समाज के सुनील मर्सकोले, तेलंगा समाज से मंगल रोटेल, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष सिरोज, महार समाज अध्यक्ष अजय दुर्गम, आर.डी. झाड़ी, सतीश झाड़ी, बसंत मामड़ीकर, कमलेश झाड़ी, कैलाश रामटेके, निषाद समाज के श्याम करकू सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखने को मिला। पापनपाल, कोतापाल, रुद्रारम, तोयनार, आवापल्ली सहित दर्जनों गांवों में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आदिम तेलंगा समाज के युवाओं ने संकल्प लिया कि हम बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर युवा शक्ति को और मजबूत बनाएंगे।

सर्व समाज बीजापुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हर वंचित वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम सशक्त एवं समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।