*जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल*

किरंदुल। भाजपा मंडल अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर एल्डरमैन पी. श्रीनू एवं वाहन चालक चित्र सीना ने परियोजना अस्पताल, किरंदुल में रक्तदान कर सेवा और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

दोनों ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए किया गया रक्तदान सबसे बड़ी सामाजिक सेवा में से एक है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को रक्तदान के माध्यम से जनसेवा को समर्पित करना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों ने दोनों रक्तदाताओं के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। रक्तदान कर मनाया जन्मदिन—मानव सेवा का इससे बेहतर संकल्प और क्या हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles