*बस्तर में हलचल तेज: जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती ने खुद रेवाली स्कूल पहुँचकर खोला मोर्चा – “ऐसे शिक्षक नौकरी में रहने लायक नहीं, तनख्वाह लेने लायक नहीं”*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*दंतेवाड़ा से रेवाली तक हलचल तेज: जिला पंचायत सदस्य सोमारू कड़ती ने खुद रेवाली स्कूल पहुँचकर खोला मोर्चा – “ऐसे शिक्षक नौकरी में रहने लायक नहीं, तनख्वाह लेने लायक नहीं”*


दंतेवाड़ा/रेवाली, 5 दिसंबर 2025 : सीजी संविधान न्यूज़ की खबर ने अब जनप्रतिनिधियों को भी सड़क पर उतार दिया है!
सीजी संविधान न्यूज़ की उस सनसनीखेज रिपोर्ट ने जो रेवाली माध्यमिक शाला के हेडमास्टर टीकम साहू की चार साल में महज 20 दिन की उपस्थिति का खुलासा किया था, अब उसका असर सत्ता के गलियारों तक पहुँच गया है।
जिला पंचायत सदस्य (जनपद पंचायत कुवाकोंडा) सोमारू कड़ती ने खुद मोर्चा संभाल लिया। आज सुबह वे अपने क्षेत्र के सरपंच संघ अध्यक्ष राजू कड़ती के साथ सीधे रेवाली ग्राम पंचायत पहुँचे। स्कूल में घुसे, बच्चों से बात की, चपरासी-रसोइया से पूछताछ की, सरपंच राकेश कुमार ताती से विस्तार से चर्चा की और फिर फोन उठाकर सीजी संविधान न्यूज़ के संपादक किशोर कुमार रामटेके को सीधे मैदान से फोन किया।
सोमारू कड़ती ने फोन पर जो कहा, वो बस्तर के शिक्षा तंत्र के लिए करारा तमाचा है :
“मैं खुद आया हूँ रेवाली स्कूल। सरपंच, बच्चे, चपरासी, रसोइया – सब एक ही बात कह रहे हैं कि टीकम साहू 4  साल से स्कूल नहीं आए।
टीकम साहू को तो संकुल समन्वयक बना दिया गया था, लेकिन वहाँ भी नहीं जाता था।
ऐसे शिक्षक को ड्यूटी करने की क्या जरूरत है?

*घर बैठे-बैठे पूरी तनख्वाह ले रहा है – ये सरकारी खजाने पर डाका है।*

मैं जिला कलेक्टर महोदय से मांग करता हूँ कि
टीकम साहू और कौसिल्या साहू को तत्काल निलंबित किया जाए।
पिछले चार साल की पूरी तनख्वाह + ब्याज के साथ वसूली की जाए।
इन दोनों को हमेशा के लिए नौकरी से मुक्त किया जाए।
बस्तर के बच्चों का भविष्य ऐसे निकम्मे लोगों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।”
सोमारू कड़ती ने स्कूल में मौजूद बच्चों के सामने ही घोषणा की –
“अब मैं खुद इस मामले को जिला पंचायत की बैठक में उठाऊंगा। कलेक्टर साहब से मिलूँगा। जब तक इन लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, मैं चुप नहीं बैठूँगा।”
सरपंच राकेश कुमार ताती ने सोमारू कड़ती के सामने दोहराया :
“हमने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज आप खुद आए हैं, हमें विश्वास है कि अब न्याय होगा। हमारे बच्चे सिर्फ मिड-डे-मील खाने आते हैं, पढ़ाई कौन कराएगा?”
**स्कूल के एक बच्ची (कक्षा 8) ने सोमारू कड़ती से कहा –

*“अंकल जी, हेडमास्टर सर तो कभी आए ही नहीं। हम लोग किताबें देखकर खुद पढ़ते हैं। कब तक ऐसे चलेगा?”*

तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि सीजी संविधान न्यूज़ की खबर के बाद सिर्फ दूसरे दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने टीकम साहू को हीरोली संकुल समन्वयक पद से हटाकर वापस रेवाली स्कूल भेजने का आदेश जारी किया था और सुरेंद्र साहू को नया संकुल समन्वयक बनाया था।
लेकिन अब जनप्रतिनिधियों का दबाव बढ़ने के बाद मामला सिर्फ “ट्रांसफर” तक सीमित नहीं रहेगा – अब बर्खास्तगी और वेतन वसूली तक बात पहुँच गई है।

*सोमारू कड़ती का साफ संदेश :*

“ये सिर्फ रेवाली स्कूल की बात नहीं है। मेरे पूरे क्षेत्र के स्कूलों का मैं दौरा करूँगा। जहाँ भी ऐसे टीकम साहू बैठे हैं, सबको बाहर का रास्ता दिखाऊँगा। बस्तर के बच्चे हमारे बच्चे हैं। इनका भविष्य कोई नहीं बर्बाद कर सकता।”

*सीजी संविधान न्यूज़ ने जो आग लगाई है, उसे हम बुझने नहीं देंगे।”*

बस्तर की जनता अब इंतजार कर रही है –
क्या जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत इस मामले में सोमारू कड़ती और सरपंचों की मांग को मानते हुए तत्काल निलंबन और वेतन वसूली का आदेश जारी करेंगे?
या फिर एक बार फिर फाइलें दबाकर मामला ठंडा करने की कोशिश होगी?
सीजी संविधान न्यूज़ इस खबर पर कड़ी नजर रखे हुए है।
बस्तर के बच्चों के हक की ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है!

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।