*बीजापुर : बासागुड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, जंगलों में बने 4 माओवादी स्मारक ध्वस्त*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बीजापुर : बासागुड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, जंगलों में बने 4 माओवादी स्मारक ध्वस्त*

बीजापुर, 27 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में माओवाद विरोधी अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब थाना बासागुड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सघन सर्चिंग अभियान चलाते हुए जंगलों में बने चार माओवादी स्मारकों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह से शुरू हुए विशेष अभियान में सबसे पहले ग्राम गुट्टूम के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित तीन बड़े स्मारक चिन्हित किए गए। इन स्मारकों पर माओवादी नेताओं के नाम, नारे और संगठन की विचारधारा से जुड़े पोस्टर-बैनर लगे लगे हुए थे। इसके कुछ ही घंटों बाद ग्राम नेण्ड्रा के जंगल में एक और स्मारक को सुरक्षा बलों ने ढूंढ़ निकाला और उसे भी जमींदोज कर दिया।

ये स्मारक माओवादी अपने मारे गए साथियों की याद में बनाते हैं और इनका इस्तेमाल स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल बनाने तथा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए करते हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि ऐसे स्मारकों का लगातार ध्वस्त किया जाना माओवादी मनोबल पर बड़ा आघात है और यह क्षेत्र में शांति व विकास की राह को और मजबूत बनाता है।

पिछले कुछ महीनों में बासागुड़ा सहित पूरे बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने दर्जनों ऐसे अवैध स्मारक, बैनर और कैंप ध्वस्त किए हैं, जिससे माओवादी गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और कहा है कि अब जंगल में बेरोक-टोक आवाजाही आसान हुई है।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि माओवाद के खात्मे तक यह अभियान इसी तेजी से जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles