*भाजपा और निजी कंपनियों का “सावन साझेदारी” – राहुल महाजन ।*
*AM/NS की भाजपाई मेहमान नवाज़ी और जिला स्तरीय सावन झूला कार्यक्रम से पार्टी का निजी उद्योगपतियों के प्रति प्रेम और सांठगांठ उजागर ।*
*दन्तेवाड़ा जिले के पहाड़ो के बदले AM/NS का भाजपाइयों को “हरेली तिहार” का तोहफा ।*
दन्तेवाड़ा जिले में एक ओर जहा जनता और विपक्षी कांग्रेस पार्टी निजी उद्योगों का विरोध कर रही है और आदिवासीयों के जल जंगल जमीन के हक़ की लड़ाई के लिए पदयात्रा कर रही है तो वही दूसरी ओर सत्ता पक्ष भाजपा उन्ही निजी उद्योगपतियों के यहाँ दावतें उड़ा कर अपनी मेहमान नवाजी करवा रहा और उनके गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यक्रमो को करवा रही है । ताज़ा मामला आया जब भाजपा विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में AM/NS के गेस्ट हाउस में किरन्दुल नगरपालिका अध्यक्ष के संयोजन से जिला स्तरीय हरेली तिहार एवं सावन झूला कार्यक्रम करवाया गया ।
जिस पर विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राहुल महाजन ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि भाजपाइ और उद्योगपतियों के इन्ही सांठगांठ की वजह से आज हमारा बस्तर बर्बादी की कगार पर है । राहुल ने कहा कि हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में जो प्रदेश स्तरीय पदयात्रा किरन्दुल से दन्तेवाड़ा तक निकाली गई थी वो इसी AM/NS और रूंगटा स्टील्स के खिलाफ निकाली गई थी, जिसमे उन्हें केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा दन्तेवाड़ा स्थित प्रोजेक्ट 1A, 1B और 1C जैसी खदानों को अबंदित कर दिया गया था । और इन बाहरी कंपनियों के इतने स्थानीय विरोध के बाद भी भाजपाई इन्ही के साथ मिलकर अपने पार्टी कार्यक्रमो का आयोजन करवा रही है । जिससे साफ ज़ाहिर होता है कि कैसे भाजपा सरकार बाहरी उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है और बदले में अपने पार्टी के लिए सेवाएं ले रही है । एक निजी कंपनी के परिसर मे हुए इस आयोजन से इस बात को भी नजरअंदाज नही किया जा सकता कि सम्भवतः भाजपाइयों ने सारा खर्च भी इसी कंपनी से करवाया होगा । कहने को तो यह कंपनी अपना सीएसआर के माध्यम से जनसेवा भी करती है पर किस कदर इन जनता के पैसों का दुरुपयोग भाजपाई अपने पार्टी के कार्यक्रमो के लिए कर रहे है इस बात को भी नज़रन्दाज़ नही किया जा सकता । हो न हो AM/NS पर जिस जनता की जवाबदारी बनती है कि वह सीएसआर के माध्यम से जनसेवा करना चाहिए वो सिर्फ भाजपाइयों को ही आमजनता मान बैठी है और जिन पैसों का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए उससे भाजपाई अपने पार्टी के विकास के लिए उपयोग कर रहे है ।
