*”मन की बात” कार्यक्रम – 124वां संस्करण*
*📅 दिनांक: 27 जुलाई 2025*
📍 *स्थान: गृह निवास नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह किरंदुल, दंतेवाड़ा*
*आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 124वां संस्करण उत्साहपूर्वक किरंदुल नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह के गृह निवास में देखा गया कार्यक्रम के पश्चात “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण व मातृ सम्मान का संदेश दिया गया।*
*यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान तथा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। आयोजन माननीय विधायक चैतराम अटामी के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।*
*इस अवसर पर मंडल प्रभारी सत्यजीत चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी द्वारा किया गया।*
*🗣️ आज की मन की बात – मुख्य बिंदु:*
*1. 🔭 विज्ञान और अंतरिक्ष में उत्साह शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी और चंद्रयान-3 की सफलता से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा में वृद्धि।*
*2. 🚀 INSPIRE योजना का उल्लेख नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने वाली योजना।*
*3. 🏰 सांस्कृतिक धरोहर पर गौरव*
*यूनेस्को द्वारा 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर घोषित किए जाने पर गर्व की अनुभूति।*
*4. 🧪 अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में भारत की उपलब्धियाँ*
*रसायन और गणित ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।*
*5. 👩🔧 महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उद्योग*
*पैठण, मयूरभंज और नालंदा की महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की गईं।*
*6. 🧼 स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण*
*गोमती नदी सफाई अभियान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना।*
*7. 🏅 खेलो भारत नीति 2025 खेलों में भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने हेतु गरीब, गांव और बेटियों को प्राथमिकता देने की नीति।*
*👏 कार्यक्रम की सफलता में योगदान*
*इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन महानुभावों का विशेष योगदान रहा, उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है:*
*माननीय विधायक: चैतराम अटामी*
*जिला अध्यक्ष: संतोष गुप्ता*
*मंडल प्रभारी: सत्यजीत चौहान*
*नगर पालिका अध्यक्षा: रूबी शैलेन्द्र सिंह*
*भाजपा मंडल अध्यक्ष: विजय सोढ़ी*
*साथ ही, भाजपा मंडल के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने मंडल की एकजुटता का परिचय दिया:*
*कार्यकर्ता उपस्थितगण:*
*मंडल महामंत्री मोहित धवन, मंडल उपाध्यक्ष शालिनी कर्मा, सदानंद साहू, निमाई पाल, मंडल मंत्री बनमाली हरिजन व सरस्वती डहरिया, यशोदा चुन्नम, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा, पूर्व महामंत्री दीनानाथ ठाकुर, पार्षद बी. रूपा रानी, लक्ष्मी ठाकुर, राजकुमार सोनी, अनिल मरकाम, सरपंच राजू कड़ती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, बी.एम.एस अध्यक्ष दिल्ली राव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, युवा मोर्चा महामंत्री सुखदेव पोयम, पवित्रों जाल, मंटू, सतेंद्र गुप्ता, आनंद चुन्नम, सुसेन राय सहित अनेक वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*किरंदुल भाजपा मंडल आप सभी का अभिनंदन एवं आभार प्रकट करता है।*

