*भारतीय जनता पार्टी, मंडल किरंदुल* 📍 *वार्ड क्रमांक 3, बंगाली कैंप शक्तिकेंद्र बूथ क्रमांक 247,248,249*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भारतीय जनता पार्टी, मंडल किरंदुल*

📍 *वार्ड क्रमांक 3, बंगाली कैंप शक्तिकेंद्र बूथ क्रमांक 247,248,249*

*📅 दिनांक: 06 जुलाई 2025 (रविवार)*

✨ *श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 124वीं जन्म जयंती एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम*

*भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, शिक्षाविद् एवं चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 124वीं जयंती के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल द्वारा वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।*

*यह कार्यक्रम माननीय विधायक श्री चैतराम अटामी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता जी के निर्देशानुसार, नगरपालिक अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह जी मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी जी कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश कुशवाह एवं सदस्यगण पायल गुप्ता जी व राघवेंद्र गौतम जी के नेतृत्व में बूथ क्रमांक 247, 248, 249 पर बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभाव से संपन्न हुआ।*

*मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोढ़ी जी ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे भारतीय जनसंघ (जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बना) के संस्थापक थे। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्पित राष्ट्रसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।*

*पूर्व श्रम आयोग सदस्य श्री आर.सी. नाहक जी ने कहा कि “मुखर्जी जी एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे और अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग थे। मात्र 51 वर्ष की आयु में उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, किंतु उनके विचार आज भी जीवंत हैं।”*

*वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अतुल सिंह जी ने कहा कि “वे धारा 370 के कट्टर विरोधी थे और उनका नारा था – ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे।'” 1953 में उन्होंने बिना परमिट जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करते हुए सत्याग्रह किया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई, जो आज भी एक चर्चा का विषय है।*

*इस अवसर पर वृक्षारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को भी आगे बढ़ाया गया।*

*🧾 उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रमुख रूप से:*

*श्री मोहित धवन (महामंत्री),उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी कर्मा ,श्री सदानंद साहू, श्री निमाई पाल,मंडल मंत्री श्रीमती सरस्वती डहरिया,श्री बनमाली हरिजन, श्री बी. उद्देश्य (कोषाध्यक्ष),श्री आर.सी. नाहक (पूर्व श्रम आयोग सदस्य),श्री अतुल सिंह (वरिष्ठ कार्यकर्ता),श्री सिंहासन गुप्ता, श्रीमती छाया गुप्ता,श्री तपन दास (उपसरपंच), श्री शैलेन्द्र सिंह (पूर्व अध्यक्ष),श्रीमती देवकी ठाकुर, बी. रूपा रानी, यशोदा* *चुन्नम,ज्योत्सना स्वाइन,संजीव दास जी,राजेश्वरी* *बेहरा, प्रीति दुधि,आनंद चुन्नम, राम किशोर, कुसुम नायर, राजेश वेपराल*

*तथा अन्य अनेक कार्यकर्ता एवं* *सम्माननीय नागरिकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।*

*🙏 भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल परिवार आप सभी सहभागियों का हार्दिक आभार प्रकट करता है।*

*”डॉ. मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचारों पर चलकर हम सभी भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहें।”*

*भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल*

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles