*किरन्दुल में छेड़खानी और मारपीट के मामले में तीन आरोपी जेल भेजे गए*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरन्दुल में छेड़खानी और मारपीट के मामले में तीन आरोपी जेल भेजे गए*

दंतेवाड़ा। थाना किरन्दुल क्षेत्र में छेड़खानी और मारपीट की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे और एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में अपराध रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 14 अक्टूबर 2026 को किरन्दुल निवासी एक पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी मोहम्मद सलीन के खिलाफ थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 75(3) और 78(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया गया।

छेड़छाड़ का विरोध करने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले दो अन्य आरोपियों—मो. सजीद (22 वर्ष, पिता मो. मुरस्लीन, निवासी पुराना भट्ठीपारा किरन्दुल) और मो. आजाद (23 वर्ष, पिता मो. इमरान, निवासी पुराना भट्ठीपारा किरन्दुल)—के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 296, 115(2) और 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। ये दोनों आरोपी प्रार्थी के साथ फिर विवाद कर उग्र हो गए थे। पुलिस ने उन्हें धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

किरन्दुल पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना की जानकारी तुरंत थाना किरन्दुल को दी जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*