*किरंदुल में 112 सेवा से घायल की समय पर बचाई गई जान, दंतेवाड़ा में आपातकालीन सेवा का प्रभावी प्रदर्शन*
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में 112 आपातकालीन सेवा के विस्तार से किरंदुल और आसपास के लोगों को मिल रही सुविधाओं का ताजा उदाहरण सामने आया है। मंगलवार रात किरंदुल के सुभाष नगर बंगाली कैंप में एक व्यक्ति नाली में गिरकर सिर में गंभीर चोट से घायल हो गया। स्थानीय व्यक्ति ने तुरंत 112 पर फोन कर सूचना दी, जिसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) ने तेजी से पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
घटना का ब्योरा
जिला दंतेवाड़ा, थाना किरंदुल क्षेत्र में इवेंट क्रमांक 887083 के तहत 13 अक्टूबर 2026 को रात 8:30 बजे सूचना प्राप्त हुई। घटना स्थल सुभाष नगर किरंदुल था। सूचना मिलते ही ERV 112 किरंदुल HAWK 01 तुरंत रवाना हुआ। टीम ने घटना स्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित रूप से ERV में बैठाया और उपचार के लिए NMDC अस्पताल पहुंचाया।
ERV में तैनात कर्मी C/930 अनिल कर्मा, C/947 सोना राम ताती तथा वाहन चालक विकास नाग ने समयबद्ध तरीके से कार्य किया। घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
पुलिस का अपील
छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन ने राज्य के सभी निवासियों से अपील की है कि आसपास या कहीं भी कोई दुर्घटना, चोट या आपात स्थिति हो तो तुरंत 112 पर फोन कर सूचना दें। सबसे नजदीकी 112 इकाई 10 से 15 मिनट के अंदर उपलब्ध हो जाती है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
यह घटना किरंदुल में 112 सेवा शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को मिल रही त्वरित चिकित्सा सहायता का स्पष्ट उदाहरण है। दंतेवाड़ा जिले में इस सेवा के विस्तार से ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और मजबूत हुआ है।
