*एनएमडीसी अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*एनएमडीसी अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं विदाई समारोह*

किरन्दुल (दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा)। एनएमडीसी अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति (पंजीयन क्रमांक 1525/93) द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति के अनुसार, दिनांक 23 सितंबर 2026 को बुधवार शाम 6.00 बजे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन के सभाकक्ष में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति के संरक्षक श्री बी. सेल्वा कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त सदस्यों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित सेवानिवृत्त सदस्य निम्नलिखित हैं:

श्री धनपति बघेल

श्री वाई. ब्राह्यअय्या

श्री निर्भय सिंह मरकाम

श्री महेन्द्र कुमार

श्री सुनील कुमार

श्री रामलाल बालमिकी

समिति के अध्यक्ष श्री बृज लाल तारम, महासचिव श्री दामोदर सिंह नाग तथा अन्य पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में समिति के समस्त सदस्यों को उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया गया था।

समिति के महासचिव श्री दामोदर सिंह नाग ने बताया कि संस्था के सदस्य सेवानिवृत्त सहयोगियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा उन्हें विदाई देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*बड़ी खबर: बचेली में अतिक्रमण की हद पार! अब मुक्तिधाम के चबूतरे पर ही बना डाली दुकान, प्रशासन ने जड़ा ताला जिंदा लोगों की जमीन पर कब्जे की खबरें तो बहुत सुनीं, अब अंतिम संस्कार की जगह भी नहीं छोड़ी!*