किरंदुल के लिए खुशी की खबर! नगरपालिका की कुंभकरणी नींद से तैयार मौत का ‘लाल स्विमिंग पूल’ — जनप्रतिनिधियों के उद्घाटन का इंतजार
किरंदुल।
किरंदुलवासियों के लिए आखिरकार वह ऐतिहासिक दिन आने वाला है, जिसका इंतजार शहर लंबे समय से कर रहा था। नगरपालिका की कुंभकरणी नींद से तैयार हुआ मौत का नया-नया लाल स्विमिंग पूल बनकर तैयार हो चुका है।
अब बस इंतजार है तो हमारे सम्माननीय जनप्रतिनिधियों का। जैसे ही माननीय जनप्रतिनिधि आएंगे, फीता कटेगा, कैमरे चमकेंगे, सेल्फियां खिंचेंगी और फिर अखबारों की सुर्खियों में किरंदुल को मिल जाएगी मौत की ‘लाल स्विमिंग पूल’ की शानदार सौगात।
और सबसे बड़ी खुशी की बात—जनता को इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यानी मुफ्त में मौत का स्विमिंग पूल का आनंद और रोमांच दोनों!
किरंदुल के नागरिकों से अपील है कि तैयार हो जाइए…
लाल पानी, लाल नजारा और मुफ्त मनोरंजन—सब एक ही जगह!
अब तो बस जनप्रतिनिधियों के शुभ कदम पड़ने की देर है। उद्घाटन होगा, फोटो खिंचेंगे, समाचार बनेंगे और फिर किरंदुल की जनता को मिल जाएगा अपने शहर का बहुप्रतीक्षित मौत का ‘लाल स्विमिंग पूल’।
📍 स्थान: वार्ड क्रमांक 6, बस अड्डा, ऑक्सीजन पार्क के सामने, किरंदुल।
किरंदुलवासियों, तैयार रहिए…
जनप्रतिनिधियों की सेल्फी के बाद आपका मौत का ‘लाल स्विमिंग पूल’ बहुत जल्द जनता के लिए खुलने वाला है!
नोट: यह खबर व्यंग्यात्मक अंदाज में है—नाम भले मौत का ‘लाल स्विमिंग पूल’ हो, लेकिन जनता का मनोरंजन एकदम मुफ्त है!
