*दंतेवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*दंतेवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय का हुआ शुभारंभ*

दंतेवाड़ा, 25 दिसंबर 2025: दक्षिण बस्तर जिला दंतेवाड़ा में आज एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हुआ, जब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। यह दंतेवाड़ा में विहिप का पहला स्थायी कार्यालय है, जो क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह ऋषिकेश से पधारे स्वामी शिवदासानंद सरस्वती जी तथा स्वामी प्रेम स्वरूपानंद सरस्वती जी सहित अन्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। संतों ने अपने करकमलों से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया तथा परिषद के कार्यकर्ताओं को धर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जोरदार जयघोष किया।

कार्यक्रम में मिठाइयां और लड्डू वितरित किए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

समारोह में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला संघचालक संतोष महापात्र, नगर कार्यवाह विमल दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा गुप्ता, विहिप जिला अध्यक्ष किशोर दीवान, जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, जिला समरसता प्रमुख हेमंत ठाकुर, जिला सेवा प्रमुख पातीराम नाग, सेवा सह प्रमुख रामकिशोर शर्मा, जिला संयोजक जयंत वासनिकर, कोषाध्यक्ष विवेक चौहान, सह कोषाध्यक्ष सुभाष साहू, जिला सह मंत्री कमलोचन, जिला उपाध्यक्ष पुरन ठाकुर, अर्चक पुरोहित लैखन जी महाराज, अतुल चौधरी, विजय महाराज, विभाग संयोजक विकास अग्रवाल सहित संघ एवं अन्य संगठनों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह कार्यालय क्षेत्र में हिंदू समाज की सेवा, संगठन और धार्मिक गतिविधियों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(विश्व हिंदू परिषद, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के जिला अध्यक्ष किशोर दीवान एवं जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह की ओर से जारी)

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।