*किरंदुल मटन मार्किट की जलभराव की समस्या खत्म, नगरपालिका ने उठाया बड़ा कदम; अध्यक्ष रूबी सिंग ने सी ज़ी संविधान न्यूज़ को कहा धन्यवाद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल मटन मार्किट की जलभराव की समस्या खत्म, नगरपालिका ने उठाया बड़ा कदम; अध्यक्ष रूबी सिंग ने सी ज़ी संविधान न्यूज़ को कहा धन्यवाद*

किरंदुल (दंतेवाड़ा)। लंबे समय से बारिश के दिनों में नाले का पानी मांसाहारी मार्केट को डुबो देता था। दुकानों में घुटने-घुटने तक पानी भर जाता था, ग्राहकों का आना मुश्किल हो जाता था और दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाने का काम सी ज़ी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़ ने किया। चैनल ने दिन-रात एक कर पल-पल की कवरेज की, जलमग्न मार्केट की तस्वीरें-वीडियो जनता, नगरपालिका और सरकार तक पहुँचाए तथा जिला कलेक्टर को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया।

इन खबरों का असर हुआ। आज नगरपालिका किरंदुल ने संज्ञान लेते हुए मांसाहारी मार्केट में बड़े पैमाने पर मिट्टी डालकर पूरे क्षेत्र को ऊँचा करने का काम शुरू कर दिया। इस कार्य का शुभारंभ खुद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी सिंग ने मौके पर पहुँचकर कराया।

नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंग ने इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाने और जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने के लिए सी ज़ी संविधान न्यूज़ का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चैनल की सतत कवरेज के कारण ही इतनी जल्दी इस समस्या का स्थायी समाधान हो पाया।

वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री बबलू शिद्दकी ने भी इस समस्या को कई बार सदन में और बाहर जोर-शोर से उठाया था। उनके प्रयासों को भी मार्केट के दुकानदारों ने सराहा है।

मांसाहारी मार्केट के व्यापारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब हर बारिश में डूबने का डर खत्म हो जाएगा। यह कार्य पूरा होने के बाद किरंदुल मटन मार्केट छत्तीसगढ़ का एक साफ-सुथरा और ऊँचे प्लेटफॉर्म वाला आधुनिक बाजार बन जाएगा।

सी ज़ी संविधान न्यूज़ की मेहनत एक बार फिर रंग लाई। जनता की आवाज़ बनी, समाधान तक पहुँचाई।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles