*नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सींग ने सी ज़ी संविधान न्यूज़ से किया वादा निभाया, एक हफ्ते में पूरा किया काम*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सींग ने सी ज़ी संविधान न्यूज़ से किया वादा निभाया, एक हफ्ते में पूरा किया काम*

किरंदुल, 02 दिसंबर 2025 (सीजी संविधान न्यूज़):

वादा किया और एक हफ्ते के अंदर पूरा भी कर दिखाया!

किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सींग ने सीजी संविधान न्यूज़ से किए गए अपने वचन को सौ फीसदी निभाते हुए शहर की सबसे अंधेरी जगह को चकाचौंध कर दिया।

बस अड्डे की पार्किंग एरिया, जहाँ रात में ड्राइवर रुकते हैं, अब पूरी तरह रोशन हो चुकी है। हाई-पावर एलईडी स्ट्रीट लाइट्स की चमकदार रोशनी से अब चोरी-छिनैती और दुर्घटना का डर खत्म! ड्राइवर की खुशी से कह रहे हैं, “पहली बार लगा कि हमारा बस स्टैंड भी सुरक्षित हो गया।”

साथ ही घड़ी चौक के आगे जो दो खंभे महीनों से टूटे पड़े थे और अंधेरा फैला रहे थे, वहाँ भी नई लाइटें लगा दी गईं। अब वह पूरा इलाका रात में दिन जैसा चमक रहा है।

नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सींग ने खुद मौके पर पहुँचकर लाइटें चालू कीं और कहा,

“जनता का विश्वास सबसे बड़ा है। सीजी संविधान न्यूज़ ने जो मुद्दा उठाया था, उसे हमने प्राथमिकता दी और वादे के मुताबिक एक हफ्ते में पूरा कर दिखाया। यह सिर्फ लाइट नहीं, हमारी संकल्प शक्ति की रोशनी है।”

उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और सीजी संविधान न्यूज़ का धन्यवाद करते हुए बोले, “आपकी खबर ने हमें तेजी से काम करने के लिए मजबूर किया। यह जनता और मीडिया की जीत है।”

बस ड्राइवरों ने तालियाँ बजाकर नगरपालिका और सीजी संविधान न्यूज़ का अभिनंदन किया। एक ड्राइवर ने कहा, “अब रात में गाड़ी खड़ी करने में डर नहीं लगता। साहब, आप लोगों ने सच में बहुत बड़ा काम किया।”

सीजी संविधान न्यूज़ की एक खबर ने अंधेरा दूर किया, वादा पूरा कराया और किरंदुल को नई रोशनी दी।

यह है सच्ची पत्रकारिता की ताकत!

अब बारी आपकी है – अगर आपके इलाके में भी अंधेरा है, तो सीजी संविधान न्यूज़ को बताइए… हम लाएंगे रोशनी!

(किशोर कुमार रामटेके : सीजी संविधान न्यूज़ टीम, किरंदुल)

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।