*बचेली : प्रेम विवाह के 7 साल बाद पति ने छोड़ा, अब जान से मारने की धमकी दे रहा है, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बचेली : प्रेम विवाह के 7 साल बाद पति ने छोड़ा, अब जान से मारने की धमकी दे रहा है, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार*

बचेली (दंतेवाड़ा)। प्रेम विवाह के सात साल बाद पति द्वारा घर से निकाल दिए जाने और जान से मारने की धमकियां मिलने से एक महिला की जिंदगी संकट में पड़ गई है। बचेली निवासी कल्पना पोल (उम्र करीब 30 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि दंतेवाड़ा के केरी पोल ने उसके साथ 21 जून 2018 को प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब वह उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है और लगातार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है।

कल्पना ने बताया कि शादी के बाद दोनों बचेली स्थित उसके मायके में ही पति-पत्नी की तरह रहते थे। इसके बाद केरी उसे बैंगलोर ले गया और लगभग दो साल तक वहां रखा। वापस लौटने पर कभी दंतेवाड़ा तो कभी अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे। करीब सात साल एक साथ रहने के बाद अचानक केरी का व्यवहार बदल गया।

पीड़िता के अनुसार, “लगभग एक महीना पहले केरी ने मुझे दंतेवाड़ा अपने घर बुलाया और वहां जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद से उसने मेरा नंबर और व्हाट्सएप ब्लॉक कर दिया है, लेकिन अपने फोन से लगातार फोन कर गंदी-गंदी गालियां देता है और जान से मार डालने की धमकी देता है।”

कल्पना ने बताया कि वह इस समय पूरी तरह डरी और परेशान है। उसके पास कोई कमाई का जरिया नहीं है और जिस व्यक्ति के साथ उसने सात साल बिताए, वही अब उसकी जान का दुश्मन बन गया है। उसने सबसे बड़ी चिंता जताई कि अब उसका और उसके भरण-पोषण कैसे होगा।

मामला सामने आने के बाद कल्पना पोल ने बचेली थाना पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत तो ले ली गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है मुझे फेना दिया गया है।

यह मामला एक बार फिर प्रेम विवाह के बाद महिलाओं की असुरक्षा और घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों की ओर इशारा कर रहा है। पीड़िता कल्पना ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए और अपनी जिंदगी सुरक्षित तरीके से जीने का हक।”

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles