एन एम डी सी परियोजना किरंदुल में संविधान दिवस पर उद्देश्किा का पठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एन एम डी सी परियोजना किरंदुल में संविधान दिवस पर उद्देश्किा का पठन

किरंदुल, 26 नवंबर 2025

एनएमडीसी के किरंदुल कॉम्प्लेक्स में आज भारतीय संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं अधिशासी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक पाठ कराया।

संविधान की मूल भावना “हम भारत के लोग…” से शुरू होने वाली इस उद्देशिका के सामूहिक उच्चारण ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में उद्देशिका का पाठ किया, जिससे संविधान के प्रति सम्मान और उसकी सर्वोच्चता का भाव स्पष्ट झलका।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

श्री के.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन)

श्री एस. गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्त)

श्रीमती के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)

श्री विनोद कश्यप, अध्यक्ष, MMW यूनियन

श्री ए.के. सिंह, सचिव, MMW यूनियन

श्री एस. चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी)

साथ ही विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

परियोजना प्रमुख श्री रवीन्द्र नारायण ने संबोधित करते हुए कहा कि “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। इसका नियमित पाठन हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों की निरंतर याद दिलाता है।”

किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी गहरी आस्था और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। कर्मचारियों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा गया और सभी ने इसे देश के प्रति अपनी श्रद्धांजलि बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles