*किलकारियों से गूँजा डीएवी किरन्दुल का सभागार: नन्हें बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किलकारियों से गूँजा डीएवी किरन्दुल का सभागार: नन्हें बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग*

किरन्दुल, 18 नवंबर। डीएवी पब्लिक स्कूल किरन्दुल के सभागार में सोमवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों की किलकारियाँ और तालियाँ पूरे वातावरण को खुशियों से भर दिया। प्राथमिक कक्षाओं (तीसरी से पाँचवीं) के बच्चों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “गिगल्स-किलकारियाँ” ने सभी के दिल जीत लिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला प्रेरणा समिति की अध्यक्ष श्रीमती नमिता नारायण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंच पर छोटे-छोटे कलाकारों ने जो धमाल मचाया, उसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चों ने स्वागत गीत, फैशन शो, अंब्रेला डांस, समूह गीत, भव्य भरतनाट्यम सामूहिक नृत्य और भगवद्गीता के श्लोक पाठ जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। मासूम अदाएँ, आत्मविश्वास भरी मुस्कान और परफेक्ट तालमेल देखकर दर्शक बार-बार तालियाँ बजाने पर मजबूर हो गए।

मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता नारायण ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ये शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

महिला प्रेरणा समिति की सचिव श्रीमती नंदना प्रिया ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “सफलता का मूल मंत्र है मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कार। इन तीनों को जीवन में अपनाओ, कोई तुम्हें पीछे नहीं रोक सकता।”

कार्यक्रम में महिला प्रेरणा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मनदीप कौर, संयुक्त सचिव श्रीमती रिचा शर्मा सहित समिति की पूरी टीम उपस्थित रही। अतिथियों ने विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रुक्मणी साहू एवं निधि मिस्त्री ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि शिक्षिका अनामिका इक्का ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

नन्हें कलाकारों की यह प्रस्तुति एक बार फिर साबित करती है कि डीएवी किरन्दुल का प्राथमिक खंड प्रतिभा का खजाना है, जहाँ हर बच्चा एक चमकता सितारा बनने को बेताब है।

Leave a Comment

और पढ़ें

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*

Buzz4 Ai

Read More Articles

*अस्थाई दखल शुल्क 0शिकायतकर्ता के बयान पर अधिकारी-पार्षदों के हस्ताक्षर, आरोप लगे ठेकेदार के बयान पर सिर्फ ग़ैर-सरकारी हस्ताक्षर — क्या चल रहा है किरंदुल में? मुख्य अधिकारी पूरी तरह लाचार या संलिप्त?*