*दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: जेल से फरार शातिर चोर महेंद्र दीवान गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: जेल से फरार शातिर चोर महेंद्र दीवान गिरफ्तार*

दंतेवाड़ा, 11 नवंबर 2025: दंतेवाड़ा पुलिस ने जिला जेल से दीवार फांदकर फरार हुए कुख्यात आरोपी महेंद्र दीवान को आखिरकार धर दबोचा। आरोपी पिछले सात महीनों से फरार था और उसके खिलाफ दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना दंतेवाड़ा, साइबर सेल और डीआरजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) उदित पुष्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल उयके के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने अपराध रोकथाम और फरार आरोपियों की धरपकड़ पर फोकस किया।

महेंद्र दीवान 4 अप्रैल 2025 को जेल से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए नारायणपुर, बीजापुर और बस्तर जिलों में लगातार छापेमारी की। आरोपी बेहद चालाक था और बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने उसके मूवमेंट पर नजर रखी और मुखबिरों की मदद ली।

10 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चितालंका कलारपारा जंगल क्षेत्र में छिपा है। तुरंत चार अलग-अलग टीमों का गठन कर घेराबंदी की गई और सर्च ऑपरेशन में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले:*

दंतेवाड़ा (सिटी कोतवाली): 1 मामला (अप रजि. 35/2025, धारा 262 बीएनएस)

गीदम थाना: 2 मामले (अप रजि. 08/2023, धारा 380, 457 भादवि; अप रजि. 104/2024, धारा 305 बीएनएस)

बस्तर (परपा थाना): 1 मामला (अप रजि. 184/2024, धारा 262 बीएनएस)

कुल 4 मामले दर्ज। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह गिरफ्तारी दंतेवाड़ा पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क का शानदार उदाहरण है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles