*बबलू सिद्दीकी को मिली बचेली/पालनार ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस की कमान, नंदा कुंजाम ब्लॉक अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बबलू सिद्दीकी को मिली बचेली/पालनार ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस की कमान, नंदा कुंजाम ब्लॉक अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित*

किरंदुल, 18 अगस्त 2025: नगरपालिका परिषद किरंदुल के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के समर्पित नेता बबलू सिद्दीकी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बचेली/पलनार ग्रामीण ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस के सृजन कार्यक्रम के तहत दी गई है, जिसमें नये ब्लॉक अध्यक्ष के चयन की महत्वपूर्ण भूमिका भी शामिल है। इस नियुक्ति के लिए बबलू सिद्दीकी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज और महासचिव (संगठन) श्री मलकित सिंह गैदू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नई जिम्मेदारी मिलते ही बबलू सिद्दीकी ने तत्परता दिखाते हुए 17 अगस्त को ग्राम चोलनार में ग्रामीण ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में नये ब्लॉक अध्यक्ष के चयन के लिए रायशुमारी की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से श्री नंदा कुंजाम को अगले ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। नंदा कुंजाम का नाम अब अंतिम अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस हाईकमान को भेजा जा रहा है।

बबलू सिद्दीकी ने बताया कि ब्लॉक प्रभारी के रूप में उनकी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रचार-प्रसार को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे पूरा करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। किरंदुल नगर के साथ-साथ ग्रामीण ब्लॉक में भी कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा।”

इस बैठक में पीसीसी सदस्य पंजामी मंडावी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भीमा मंडावी, नंदा मरकाम, नंदा कुंजाम, राजू भास्कर, कमलू कड़ती, नरेश तेलाम, पोड़िया टाटी, देस्व सिंह ताती, जग्गू मरकाम, बुधराम, हिडमा कर्मा, भीमारम कड़ती, जोगाराम, बामण कुंजाम, राजू कुंजाम सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles