*किरंदुल में मटन मार्केट के समीप नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*किरंदुल में मटन मार्केट के समीप नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच*

किरंदुल: वार्ड नंबर 8 के मटन मार्केट के पास एक नाले में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किरंदुल पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया है। अभी तक मृतक की शव की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किरंदुल थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है ताकि उसकी पहचान हो सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत किरंदुल पुलिस थाने में संपर्क कर सूचना दे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai

Read More Articles