सी जी संविधान न्यूज़ का दिखा असर!
गांधीनगर हाट बाजार रोड के बीच बाधा बने विद्युत खंभे को हटाने की कवायद शुरू, नगरपालिका और विद्युत विभाग ने किया निरीक्षण
किरंदुल। नगर के वार्ड क्रमांक 18 स्थित गांधीनगर हाट बाजार के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क के बीचों-बीच खड़े विद्युत खंभे को लेकर सी जी संविधान न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखने को मिल रही है।
खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। नगरपालिका परिषद किरंदुल के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सड़क के बीच बाधा बन रहे विद्युत खंभे को हटाने के संबंध में निरीक्षण प्रारंभ किया गया है।
गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान विद्युत खंभे का बीच सड़क में रह जाना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी पैदा कर रहा था। खासकर हाट बाजार क्षेत्र में लोगों और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनी हुई थी।
सी जी संविधान न्यूज़ ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बाद नगरपालिका और विद्युत विभाग की संयुक्त पहल से अब खंभे को हटाने की दिशा में निरीक्षण शुरू होना नगरवासियों के लिए राहत की उम्मीद जगा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि निरीक्षण के बाद विद्युत खंभे को हटाने की कार्रवाई कब तक पूरी होगी? क्योंकि केवल निरीक्षण से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि समय रहते खंभे को हटाकर सड़क को सुरक्षित और आवागमन योग्य बनाना भी जरूरी है।
सी जी संविधान न्यूज़ जनता की समस्याओं, जनहित और जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाता रहेगा।
सी जी संविधान न्यूज़ छत्तीसगढ़ निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता हम खबर नहीं, सच्चाई निकालकर लाते हैं।
