*वर्षों बाद बदलेगी किरंदुल के गौरव पथ की तस्वीर, का शुरू हुआ रंग-रोगन नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह की पहल और NMDC परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण के सहयोग से नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*वर्षों बाद बदलेगी किरंदुल के गौरव पथ की तस्वीर, का शुरू हुआ रंग-रोगन नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह की पहल और NMDC परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण के सहयोग से नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम*

किरंदुल। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की लौहनगरी किरंदुल में नगर की सुंदरता को नया रूप देने की दिशा में एक अच्छी पहल देखने को मिल रही है। नगर के मुख्य मार्ग गौरव पथ पर बस स्टैंड से कोड़ेनार पंचायत तक बने डिवाइडरों की लगभग 7 से 8 वर्षों बाद रंगाई-पुताई का कार्य शुरू किया गया है।

लंबे समय से रंग-रोगन के अभाव में बदरंग नजर आने वाले डिवाइडर अब नए रंग में दिखाई देने लगे हैं। खास बात यह है कि नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह के आग्रह पर NMDC किरंदुल परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण के सहयोग से यह कार्य कराया जा रहा है। नगरपालिका और NMDC के बीच बेहतर आपसी तालमेल का यह एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

सिर्फ रंगाई-पुताई ही नहीं, बल्कि डिवाइडर के बीच खाली स्थानों पर पार्क की तर्ज पर पौधे लगाने की भी तैयारी की जा रही है। यदि यह योजना व्यवस्थित तरीके से पूरी होती है तो गौरव पथ का नजारा पहले से अधिक आकर्षक और हरा-भरा दिखाई देगा। इससे नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

गौरतलब है कि किरंदुल जैसे औद्योगिक नगर में NMDC की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका तथा NMDC के बीच आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। वर्षों बाद शुरू हुआ यह कार्य इस बात का संकेत है कि जनप्रतिनिधियों की पहल और औद्योगिक संस्थान के सहयोग से नगर की बुनियादी सुविधाओं और सुंदरता में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

अब नगरवासियों की उम्मीद है कि यह पहल केवल रंगाई-पुताई तक सीमित न रहे, बल्कि डिवाइडरों में लगाए जाने वाले पौधों की नियमित देखभाल, पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि किरंदुल का गौरव पथ वास्तव में नगर की पहचान और खूबसूरती का प्रतीक बन सके।

किरंदुल की खूबसूरती बढ़े, यही नगरवासियों की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें

*🚨 क्या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है दंतेवाड़ा लोक निर्माण विभाग? सड़क किनारे खुले लोहे के सरिये बने मौत का जाल! किरंदुल से बचेली और भांसी तक अधूरे निर्माण में दो से तीन फीट तक निकले नुकीले सरिये, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा*

*छत्तीसगढ़ की कुबेर नगरी में एक नगरपालिका, दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी! आखिर कुर्सी में ऐसा कौन-सा चुंबक लगा है? कहीं कुबेर का आशीर्वाद तो नहीं, या फिर लोह खदान के लौह चूर्ण का ऐसा असर कि अधिकारी कुर्सी छोड़ने को तैयार ही नहीं!*

Buzz4 Ai

Read More Articles