*मुक्तिधाम तक लकड़ी परिवहन हेतु वाहन की समस्या पर एनएमडीसी ने दिखाई संवेदनशीलता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*मुक्तिधाम तक लकड़ी परिवहन हेतु वाहन की समस्या पर एनएमडीसी ने दिखाई संवेदनशीलता*

*संविधान की कलम से पत्रकार संघ की पहल रंग लाई*

किरंदुल नगर में लंबे समय से चली आ रही मुक्तिधाम तक शवदाह हेतु लकड़ी परिवहन की गंभीर समस्या को लेकर संविधान की कलम से पत्रकार संघ ने मानवीय पहल करते हुए एनएमडीसी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया।

इसी क्रम में आज पत्रकार संघ के सचिव किशोर कुमार रामटेके, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता एवं सदस्य मनोज छालीवाल, दिलीप सींग,ने एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के अधिशासी निदेशक श्री रविन्द्र नारायण से मुलाकात कर नगर की इस अत्यंत संवेदनशील और पीड़ादायक समस्या से अवगत कराया तथा मुक्तिधाम तक लकड़ी ले जाने हेतु स्थायी वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।

पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि किसी की मृत्यु उपरांत शोक की घड़ी में परिजनों को वाहन की व्यवस्था के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो सामाजिक और मानवीय दृष्टि से गंभीर विषय है।

इस पर अधिशासी निदेशक श्री रविन्द्र नारायण ने विषय की गंभीरता को समझते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की घड़ी में किसी भी परिवार को असहाय नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने तत्काल सहयोग की हामी भरते हुए यह आश्वासन दिया कि एनएमडीसी द्वारा किसी एक वाहन को दुरुस्त कर पूरे किरंदुल नगर के लिए हमेशा उपलब्ध रखा जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह समस्या केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे शहर से जुड़ी एक गंभीर सामाजिक परेशानी है, जिस पर संवेदनशीलता के साथ समाधान आवश्यक है।

इस सकारात्मक और मानवीय निर्णय के लिए संविधान की कलम से पत्रकार संघ ने एनएमडीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल नगरवासियों बल्कि एनएमडीसी कर्मचारियों के लिए भी बड़ी राहत साबित होगी।

यह निर्णय यह दर्शाता है कि जब जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ उठाया जाता है, तो समाधान भी संभव होता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।

Buzz4 Ai

Read More Articles

रायपुर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कई रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों (IG) तथा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया गया है।